फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Other services started in TB hospital, operations and plaster are also being done.

Gorakhpur News: टीबी अस्पताल में शुरू हुईं अन्य सेवाएं, ऑपरेशन व प्लास्टर भी हो रहा

Sat, 20 Jan 2024 03:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Other services started in TB hospital, operations and plaster are also being done.
चार मरीजों के हार्निया का हो चुका है ऑपरेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। टीबी सह सामान्य अस्पताल नंदानगर में अब नौ विभागों की ओपीडी शुरू होने के साथ ही जनरल सर्जरी भी शुरू हो गई। अब तक चार मरीजों के हार्निया का ऑपरेशन हो चुका है। छह सिजेरियन व छह लोगों का प्लास्टर भी किया जा चुका है।
एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक स्थित 100 बेड के टीबी अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। डाक्टरों की कमी पूरी होने से अब इमरजेंसी भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा हड्डी रोग विभाग का ऑपरेशन थियेटर पूरी तरह तैयार है। सी-आर्म मशीन के लिए शासन से मांग की गई है। इसके अलावा मेडिसिन, चेस्ट रोग, हृदय रोग, जनरल सर्जरी, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, चर्म रोग व नाक कान गला रोग की ओपीडी चल रही है। दो इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति भी हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि टीबी सह सामान्य अस्पताल को पूरी क्षमता के साथ संचालित करा दिया गया है। अब रात को भी वहां डाक्टर मौजूद रहते हैं और रोगियों को तत्काल उपचार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed