फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP CM Yogi Adityanath OSD Motilal Singh Died in Car Road Accident News in Hindi

UP CM OSD Died: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी की सड़क हादसे में मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Fri, 26 Aug 2022 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Aug 2022 11:29 AM IST
सार

मोतीलाल सिंह का स्थायी निवास ग्राम बुढ़नपुर, पोस्ट कोयलास और जनपद आजमगढ़ था। वह गोरखपुर में सिविल लाइंस, निकट एसपी सिटी आवास, सहारा प्रेस के बगल में रहते थे। उन्हें सुबह चार बजे गुरु श्री गोरक्षनाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह 6.30 बजे के लगभग में इनका निधन हो गया।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath OSD Motilal Singh Died in Car Road Accident News in Hindi
सड़क हादसे में मोती लाल सिंह की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ जा रहे मोतीलाल सिंह (ओएसडी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय-गोरखनाथ मंदिर/ पूर्व उपजिलाधिकारी चौरीचौरा) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बस्ती में हुआ। घटना में ओएसडी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका गुरु गोरखनाथ अस्पताल में इलाज करने के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मोतीलाल सिंह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी ओएसडी थे। दूसरे कार्यकाल में भी जिम्मेदारी मिली थी। गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय बना है, जहां बैठकर जनसुनवाई करते थे।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोती लाल सिंह के निधन पर शोक प्रगट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतीलाल सिंह का स्थायी निवास ग्राम बुढ़नपुर, पोस्ट कोयलास और जनपद आजमगढ़ था। वह गोरखपुर में सिविल लाइंस, निकट एसपी सिटी आवास, सहारा प्रेस के बगल में रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्हें सुबह चार बजे गुरु श्री गोरक्षनाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह 6.30 बजे के लगभग में इनका निधन हो गया। पत्नी वीना सिंह को बीआरडी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मोतीलाल सिंह गोरखपुर में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन सामान्य निवारण अधिकारी के पद पर जनता की समस्या सुनते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed