फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Organized district level junior athletics competition

Gorakhpur News: 100 मीटर दौड़ में चंद्रमणि और श्रेया सिंह चैंपियन

Sun, 15 Mar 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Organized district level junior athletics competition
- जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


गोरखपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से महंत अवेद्यनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम, जंगल कौड़िया में शनिवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में चंद्रमणि और बालिका में श्रेया सिंह चैंपियन बनीं।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में रोहित कुमार, 400 मीटर में विशाल सैनी, 800 मीटर दौड़ में राज निषाद, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में मोहित राजभर विजेता रहे। इसी तरह भाला फेंक में अन्नू यादव, चक्र क्षेपण में रितेश, लंबी कूद में चंद्रमणि और 110 मीटर हर्डल में निशांत कुमार प्रथम रहे।
विज्ञापन



बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में श्रेया सिंह, 400 मीटर में वंशिका यादव, 800 मीटर में रितु निषाद, 1500 मीटर दौड़ में रितु निषाद, 3000 मीटर दौड़ में वंशिका प्रथम रहीं। भाला फेंक में स्नेहा, गोला क्षेपण में प्रिया साहनी, लंबी कूद में सिद्धि, 100 मीटर हर्डल में परी साहनी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व, प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रवीण त्रिपाठी ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेश श्रीवास्तव ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ. धनंजय कुमार, सत्यपाल यादव, अशोक शाही, अभिषेक कुमार, ओसामा जौहर, संदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed