{"_id":"6a1b4fc7a95cea0697099c1f","slug":"organize-chaupals-in-the-villages-adjacent-to-the-accident-site-and-educate-the-children-as-well-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1338220-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हादसे से सटे गांवों में चौपाल लगाएं, बच्चों को भी समझाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हादसे से सटे गांवों में चौपाल लगाएं, बच्चों को भी समझाएं
विज्ञापन
साइनेज बोर्ड लगाकर एसओ, एनडीआरएफ का नंबर दर्ज करें
कमिश्नर ने डीआईजी के साथ राजघाट और साहूकोल उर्फ मिर्जापुर गांव का किया निरीक्षण
गोरखपुर। नदी में डूबकर हो रही मौतों से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं डीआईजी एस चन्नप्पा ने शनिवार को राप्ती नदी के राजघाट और साहूकोल उर्फ मिर्जापुर गांव के घाटों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान से समन्वय बनाकर गांव में चौपाल लगाएं और अभिभावकों के साथ बच्चों को भी डूबने के दौरान संभावित खतरों के बारे में बताएं।
कमिश्नर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि सभी नदियों के खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी सूचक बोर्ड लगाएं और यह बोर्ड ऐसी जगह हो जो आसानी से लोगों को दिखे। साइनेज बोर्ड पर संबंधित थानाध्यक्ष का नाम, मोबाइल नंबर एवं एनडीआरएफ का नंबर अंकित करें। नदी कितनी गहरी है यह भी दर्शाएं ताकि लोगों को खतरे के बारे में पता चल सके। कमिश्नर ने मिर्जापुर के प्रधान दिनेश चौधरी से चौपाल लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि गांव के सभी बच्चों को भी बुलाएं और नदी की गहराई के बारे में बताएं। संभावित दुर्घटना के बारे में जागरूक करें। उन्हें बताएं कि नदी में नहाना वर्जित है। अभिभावकों से कहें कि वे अपने बच्चों को नदी में नहाने से रोकें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।