{"_id":"66b2c076724701f22f097db7","slug":"ordered-death-due-to-excessive-bleeding-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-645855-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अधिक खून के रिसाव से आदेश की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अधिक खून के रिसाव से आदेश की हुई मौत
विज्ञापन
गोरखपुर। मंगलवार को आदेश के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में हुआ। रिपोर्ट में मौत की वजह शरीर से खून अधिक निकल जाना बताया गया है। उसके पैर और हाथ में गोली लगी थी। गोली से हाथ की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों की मानें तो समय से आदेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया होता तो, उसकी जान बचाई जा सकती थी। सिकरीगंज से गोरखपुर की दूरी करीब 40 किमी है, यह दूरी तय करने में आदेश के शरीर से काफी खून निकल गया था, जिससे उसकी मौत हुई।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले बृजेश और आदित्य पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। करीब छह माह पहले गांव में एक मामले में फायरिंग का आरोप इन पर लगा था। मामला थाने तक गया था, लेकिन, वहां सेटिंग से बच गए थे। इसके अलावा बृजेश ने अपने एक रिश्तेदार को भी गोली मारी थी। ये कई घटनाएं अंजाम दे चुके हैं, लेकिन सेटिंग की वजह से बचते चले आ रहे हैं।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार की शाम सिकरीगंज पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान वह पूरे घटनाक्रम को समझने के साथ मातहतों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाने के साथ आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
-- -- -
परिजनों की ये है मांग
- दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी करनी होगी
- इस केस में आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया जाए
- आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त की जाए
- चार्ज शीट जल्द दाखिल कर आरोपियों को जल्द सजा कराई जाए