फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Order of Principal Secretary Home and DGP to welcome complainants in police station

फरियादियों को मिलेगी इज्जत: थाने में हाथ जोड़कर होगा स्वागत, पानी पिलाकर पूछेंगे- कहिए कैसे आना हुआ

Tue, 11 Jul 2023 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी का निर्देश है कि जनता ही सर्वोपरि के उद्देश्य के लिए अब हर थाने में महिला सिपाही या उनके न होने पर पुरुष सिपाही आने वाले फरियादियों का कुर्सी से खड़े होकर हाथ जोड़कर नमस्ते कर अभिवादन करेंगे।

विज्ञापन
Order of Principal Secretary Home and DGP to welcome complainants in police station
सिपाहियों को फरियादियों के स्वागत का तरीका बताते एडीजी अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर थाने में पहुंचने पर अब अगर पुलिसकर्मी कुर्सी से उठकर हाथ जोड़कर आपका स्वागत करें, फिर पानी के लिए पूछें और आराम से बैठाकर पूछें-कहिए कैसे आना हुआ तो चौकिएगा मत। अब यही नजारा हर थाने में नजर आएगा। जनता ही सर्वोपरि के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए अब थानों की पुलिस फरियादियों का स्वागत फाइव स्टार होटलों की तरह करेगी। इसके लिए सोमवार सुबह प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी विजय कुमार ने आदेश जारी किया।

विज्ञापन


आदेश मिलते ही एडीजी जोन अखिल कुमार कैंट थाने पहुंचे। एडीजी ने खुद हाथ जोड़कर फरियादियों को नमस्ते कर उनका स्वागत किया। इस तरह आदेश आने के बाद कैंट थाना प्रदेश में पहला थाना बन गया, जहां फरियादियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गंगा-जमुनी तहजीब: इस्मत के झोलों पर भोले की तस्वीर, कांवड़ियों को खूब भाता है इनका काम

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी का निर्देश है कि जनता ही सर्वोपरि के उद्देश्य के लिए अब हर थाने में महिला सिपाही या उनके न होने पर पुरुष सिपाही आने वाले फरियादियों का कुर्सी से खड़े होकर हाथ जोड़कर नमस्ते कर अभिवादन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हैवानित: झाड़ी में ले जाकर मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश; केस दर्ज

उसके बाद फरियादी को जल पिलाया जाएगा। फिर फरियादी को थाना प्रभारी के कक्ष में बैठाकर सम्मानपूर्वक उनकी फरियाद सुनी जाएगी और उसका निस्तारण किया जाएगा। ताकि मित्र पुलिस की अवधारणा साकार हो सके। यह प्रतिदिन किया जाएगा।

आदेश मिलने के बाद एडीजी कैंट थाने पहुचे तो कुछ देर बाद एक बुजुर्ग व दो महिला फरियादी आईं। एडीजी खुद खड़े होकर झुककर हाथ जोड़ उनका स्वागत किया। साथ ही महिला व पुरुष सिपाहियों को तरीका बताया कि इस तरह ही उन्हें हमेशा करना है। स्वागत के बाद तीनों फरियादियों को इंस्पेक्टर के कमरे में बिठाया गया और पानी पिलाकर फरियाद सुनी गई। इस दौरान इंस्पेक्टर कैंट रणधीर मिश्र व सभी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed