फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Orange alert now regarding heat wave. Night temperature rises by 2.6 degrees

Gorakhpur News: हीट वेव को लेकर अब ऑरेज अलर्ट..रात का पारा 2.6 डिग्री और चढ़ा

Thu, 13 Jun 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Orange alert now regarding heat wave. Night temperature rises by 2.6 degrees
गोरखपुर। भीषण गर्मी और हीट वेव से अभी राहत नहीं मिलने वाली। अगले तीन दिनों तक गर्मी यूं ही सताती रहेगी। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी जो हाल मौसम का इस वक्त है, वैसे ही अभी अगले तीन दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार रात के तापमान में भी 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने गोरखपुर और आसपास के जिलों में तीन दिन तक आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हीट वेव यानी लू चलने का अनुमान है। इसका असर भी नजर आ रहा है। न्यूनतम तापमान में उछाल देखने को मिला और यह 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था। रात का तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात तापमान बढ़ा तो गर्मी के कारण लोगों की नींद टूटती रही। इस गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। रात में अधिक गर्मी होने के कारण एसी से कमरे ठंडे नहीं हो पा रहे हैं, जबकि कूलर और पंखे से भी गर्म हवाएं आ रही हैं। गर्मी ऐसी है कि रात में लोग घर से बाहर निकलकर टहलने को मजबूर हो रहे हैं। दिन में तेज धूप में बाइक से चलने वाले लोग पेड़ों की छांव में ठहरे तो लू से बचने के लिए लोग गमछा और पानी साथ लेकर चल रहे हैं।
हीट स्ट्रोक से करें बचाव
हीट वेव के दौरान तेज धूप में हीट स्ट्रोक से तबीयत गंभीर हो सकती है। तेज धूप में लगातार कार्य करने से श्रमिक बीमार हो सकता है। जब मौसम नम हो तब या रात में काम करने की आवश्यकता है। तल्ख मौसम और तेज धूप में लापरवाही करने वाले लोग हीट स्ट्रोक का शिकार भी हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने धूप में निकलने से पहले भर पेट पानी पीने के साथ ही दिन भर ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।


तीन दिन बाद बदल सकता है मौसम
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन बाद मौसम बदल सकता है, क्योंकि उसके बाद हवा की दिशा पुरुवा होने की संभावना है। 15 जून से मौसम में बदलाव शुरू होगा, उसके बाद चार दिन तक कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed