{"_id":"5f1f05988ebc3e639f71e292","slug":"opposition-priyanka-gandhi-akhilesh-yadav-attacked-on-yogi-government-against-rising-crimes-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बढ़ते अपराधों के आरोप के साथ विपक्ष हमलावर, प्रियंका बोलीं-हर दिन गुंडाराज के बन रहे नए रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बढ़ते अपराधों के आरोप के साथ विपक्ष हमलावर, प्रियंका बोलीं-हर दिन गुंडाराज के बन रहे नए रिकॉर्ड
Mon, 27 Jul 2020 10:19 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अपराध बेकाबू होने के आरोपों का विपक्ष का स्वर अभी मंद भी नहीं पड़ा था कि रविवार रात बदमाशों ने ‘छोटी राजधानी’ में एक पान कारोबारी के 12 वर्षीय इकलौते पुत्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी। अपहर्ताओं ने बच्चे की सकुशल वापसी के लिए एक करोड़ की फिरौती मांगी थी।
वहीं, बच्चे के पिता महाजन गुप्ता ने कहा कि बेटे की हत्या क्यों हुई, यह मुझे भी समझ में नहीं आ रहा है। मेरे पास एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए फोन आया था। एक करोड़ रुपये देने की मेरी हैसियत भी नहीं है। जिन लोगों के बारे में पुलिस ने मुझे जानकारी दी है उनमें से एक मेरे गांव का है, जबकि अन्य आसपास के गांव के रहने वाले हैं। मेरी उनसे किसी तरह की कोई दुश्मनी नहीं थी। मेरी मुख्यमंत्री से मांग है कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अपहृत किशोर का शव बरामद हुआ है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक व दुखद है। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्न चिन्ह के घेरे में है। नहीं चाहिए भाजपा।

यूपी प्रभारी कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि क्या यूपी के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? क्या गृह विभाग में बैठे लोगों के सामने ये खबरें नहीं जातीं। यूपी में हर दिन गुंडाराज के नए रिकार्ड बन रहे हैं। सीएम के गृह क्षेत्र में अपहरण के बाद हत्या की घटना हुई है, लेकिन दिखावे के लिए ट्रांसफर के अलावा और कुछ होता ही नहीं है। जंगलराज बढ़ता जा रहा है।