गोरखपुर विश्वविद्यालय का कटऑफ जारी: एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, कृषि और एक्वाकल्चर में प्रवेश का मौका
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कटऑफ जारी कर दिया है। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर मेरिट को देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीटेक, एमएससी एक्वाकल्चर और एमएससी कृषि पाठ्यक्रमों की रिक्त सीट पर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कटऑफ जारी कर दिया है। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर मेरिट को देख सकते हैं।
यह होगी कटऑफ
- एमएससी एक्वाकल्चर
- एमएससी प्राणि विज्ञान अथवा एमएससी पर्यावरण विज्ञान सत्र 2021-22 की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी जो एमएससी एक्वाकल्चर (सेल्फ-फाइनेंस पाठयक्रम) में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 18 एवं 19 नवंबर सुबह 11 बजे अपने समस्त प्रमाणपत्रों एवं अभिलेखों के साथ प्राणी विज्ञान विभाग अनुसंधानशाला में उपस्थित हो जाएं।
एमएससी एग्रीकल्चर
- समय : सुबह 11-2 बजे तक
- अनारक्षित संवर्ग (मुख्य सूची)- 50 या इससे अधिक के समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी
- (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)
- अनुसूचित जाति वर्ग- समस्त अभ्यर्थी
- अन्य पिछड़ा वर्ग- 44 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
बीटेक : प्रवेश सुनिश्चित करा लें, वरना रद्द होगी सीट
बीटेक में एकेटीयू यूपीसेट 2021 काउंसिलिंग के माध्यम से जिन छात्र-छात्राओं को गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीटेक पाठ्यक्रम सत्र 2021-22 के लिए सीट आवंटित है वे अभ्यर्थी सभी प्रमाणपत्रों एवं 30 हजार रुपये के डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के साथ उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित कर लें। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो आवंटित सीट रद्द मानी जाएगी। ऐसे ही विवि द्वारा आयोजित बीटेक प्रवेश परीक्षा सत्र 2021-22 के माध्यम से जिन अभ्यर्थियों ने बीटेक पाठ्यक्रम 2021-22 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराया है और अभी तक कोर्स फीस 50 हजार रुपये जमा नहीं किया है, वे सभी बृहस्पतिवार तक अवश्य जमा कर दें अन्यथा उनकी आवंटित सीट रद्द मानी जाएगी।
एमएससी फूड टेक्नोलॉजी
बीएससी कृषि, गृह विज्ञान, बीएससी लाइफ साइंस (जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान) के अभ्यर्थी जिन्होंने उपरोक्त में से किसी भी वर्ग की एमएससी प्रवेश परीक्षा 2021-22 दी है लेकिन प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं एवं ऐसे अभ्यर्थी जो प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित ही नहीं हुए हैं, वे यदि एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में प्रवेश के इच्छुक हो तो 18 नवंबर को सुबह 10 बजे गृह विज्ञान विभाग में प्रवेश ले सकते हैं।