फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Opportunity for special examination for students of fifth and sixth semester

Gorakhpur News: पांचवें और छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विशेष परीक्षा का अवसरय

Wed, 26 Aug 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for special examination for students of fifth and sixth semester
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विशेष परीक्षा को लेकर छात्रहित में बड़ा फैसला लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांचवें और छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विशेष परीक्षा का अवसर देने का निर्णय लिया है। वहीं, प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर के मेजर विषयों को विशेष बैक परीक्षा में शामिल करने की मांग को विश्वविद्यालय ने स्वीकार नहीं किया है। प्रशासन का कहना है कि ऐसा करने से आगामी परीक्षाओं का पूरा शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

बीए अंतिम वर्ष के छात्र विश्ववर्धन सागर प्रताप की ओर से प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर के मेजर विषयों को भी विशेष बैक परीक्षा में शामिल करने की मांग की गई थी। इसी मांग को लेकर 25 अगस्त को प्रशासनिक भवन परिसर में आमरण अनशन की सूचना विश्वविद्यालय को मिली थी। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने पूरे मामले की समीक्षा की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के दौरान ही बैकपेपर पास करने के लिए दो वर्ष का अतिरिक्त अवसर मिल चुका है। ऐसे में अब इन सेमेस्टर के मेजर विषयों के लिए अलग से विशेष परीक्षा कराना उचित नहीं होगा। हालांकि पांचवें और छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विशेष अवसर देना छात्रहित में न्यायसंगत माना गया है।ै
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed