फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   operation of traffic system in Gorakhpur started with traffic lights from Monday

गोरखपुर: रेड लाइट को ग्रीन समझने वालों की कट रही है जेब, आज से शुरू हुआ ये खास नियम

Mon, 03 Jan 2022 03:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Jan 2022 03:14 PM IST
सार

सोमवारी जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। वहीं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना तय है।

विज्ञापन
operation of traffic system in Gorakhpur started with traffic lights from Monday
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के नौसड़ चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, अमर उजाला तिराहा और मोहद्दीपुर चौराहे पर यातायात व्यवस्था का संचालन सोमवार से ट्रैफिक लाइटों से शुरू हो गया है। इसका सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान किया जा रहा है। यह व्यवस्था आज से प्रभावी हो गया है। वहीं, सोमवार के जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन के साथ ही कुछ रास्तों को वन-वे भी किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि सुबह से देर शाम तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान काटा जाएगा। अगर रात में यातायात का ज्यादा दबाव नहीं रहा तो सभी चौराहों पर पीली बत्ती जला दी जाएगी। इसका मतलब है कि पहले देखें, फिर आगे निकल जाएं। रात में चालान नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन


शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने रविवार को कैंप कार्यालय में बैठक की। इसमें यातायात पुलिस के साथ थानाध्यक्षों से संवाद किया। साथ ही अपना शहर व अपनी सड़क मुहिम के तहत जाम की समस्या से निजात दिलाने की रणनीति बनाई। इसके तहत टीपी नगर, फलमंडी और रुस्तमपुर से बेतियाहाता की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इस लिहाज से फोटो युक्त पहचान पत्र जारी करने का फैसला किया गया है। जिन लोगों के पास पहचान पत्र होगा, उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक पुलिस बेतियाहाता में लोगों से संपर्क कर उनके वाहनों के नंबर लेगी, फिर फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी करेगी। पुलिस अगर कहीं नहीं पहुंच पाती है तो लोग खुद अपनी चौकी-थाने में जाकर आधार कार्ड और गाड़ी नंबर देकर पहचान पत्र हासिल कर सकते हैं। इस व्यवस्था से वाहन शहर के अंदर नहीं जाएंगे। ट्रांसपोर्टनगर से फलमंडी, रुस्तमपुर होते हुए पैडलेगंज पहुंचेंगे। शहर के बाहर से ही अपने-अपने गंतव्य स्थल के लिए चले जाएंगे।  

जाम के लिहाज से शहर में 16 हाटस्पॉट चिह्नित

जाम के लिहाज से शहर में 16 हाटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां पर अक्सर जाम लगता है। वैसे तो इसका स्थायी निदान सड़कों का चौड़ीकरण ही है, लेकिन एसएसपी ने इन जगहों पर अतिरिक्त फोर्स लगाकर लोगों को राहत देने का आदेश दिया है। जहां जाम की समस्या ज्यादा है, उनमें मोहद्दीपुर, रुस्तमपुर, कचहरी चौराहा, गणेश चौराहा, काली मंदिर, असुरन, पैडलेगंज तिराहा, हर्बर्ट बंधा, नौसड़ तिराहा, बेतियाहाता चौक, शास्त्री चौक, छात्रसंघ भवन चौक, यूनिवर्सिटी चौराहा, रोडवेज तिराहा, मोहद्दीपुर आरकेबीके के पास, पादरी बाजार चौराहा शामिल है।  

बंद किए जाएंगे डिवाइडरों के ये कट

  • शास्त्री चौक के आगे सेंट एंड्रयूज कॉलेज के पास
  • रोडवेज तिराहा से आगे कार्मल स्कूल की तरफ
  • धर्मशाला चौराहा पर कंक्रीट बैरियर
  • ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से पैडलेगंज तक अनावश्यक कट
  • नांगलिया हॉस्पिटल के पास
 
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जाम की चुनौती से निपटने की कार्ययोजना बनाई गई है। लगातार नए प्रयोग कर यातायात को सुधारने की कोशिश की जा रही है, ताकि लोगों को जाम से निजात दिलाई जा सके। कार्ययोजना तैयार करने में आम लोगों के सुझाव लिए जा रहे हैं।
 

यातायात नियम तोड़ने पर इतना लगेगा जुर्माना

  • रेड लाइट जंप करने पर- 500 रुपये
  • हेलमेट नहीं लगाने पर- 1000 रुपये
  • सीट बेल्ट नहीं पहने होने पर- 1000 रुपये
  • दो पहिया पर तीन सवारी- 2000  रुपये
  • इमरजेंसी वाहन को रास्ता न देने पर- 1000 रुपये
  • खतरनाक ड्राइविंग करने पर- 5000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed