फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Only the panchayats that meet the nine criteria will get the award

Gorakhpur News: नौ कसौटियों पर खरा उतरने वाली पंचायतें ही पाएंगी पुरस्कार

Mon, 29 May 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Only the panchayats that meet the nine criteria will get the award
उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार, एक जून से कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

2022-23 में पंचायतों में किए गए कार्यों के आधार पर होगा पुरस्कार के लिए चयन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वर्ष 2022-23 में पंचायतों के सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। नौ कसौटियों पर खरा उतरने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। शासन द्वारा तैयार नौ में से आठ थीम के लिए 10-10 अंक निर्धारित किए गए हैं। जबकि सुशासन थीम पर 20 अंक मिलेंगे।
पंचायतों के चयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें सीडीओ उपाध्यक्ष, डीपीआरओ सदस्य सचिव होंगे। जबकि, सीएमओ, डीडीओ, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सदस्य की भूमिका में होंगे। जिला स्तर समिति आवेदन करने वाली पंचायतों का स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट राज्य स्तरीय कमेटी को भेजेगी। राज्य स्तरीय कमेटी परीक्षण के बाद शासन को नाम भेजेगी, जिसके बाद पुरस्कार के लिए पंचायतों का नाम चयनित किया जाएगा। एक जून 2023 से संबंधित पंचायतें हमारी पंचायत पोर्टल (www.hamaripanchayat.up.gov.in ) पर आवेदन कर सकती हैं। 10 अगस्त आवेदन का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

ये हैं नौ थीम-
गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्म निर्भर बुनियादी ढा़ंचे वाला गांव , सामाजिक रुप से सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed