{"_id":"65f382d6a97b0a833a062de4","slug":"only-seven-passengers-came-from-prayagraj-on-the-first-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-497776-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पहले दिन प्रयागराज से आए केवल सात यात्री, अब बुकिंग में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पहले दिन प्रयागराज से आए केवल सात यात्री, अब बुकिंग में आई तेजी
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रयागराज से लखनऊ होते हुए गोरखपुर तक चली वंदेभारत एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वंदेभारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की रात अपने नए समयानुसार गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर पहुंची। पहले दिन इस ट्रेन में प्रयागराज से केवल सात यात्री ही गोरखपुर के लिए सवार थे। हालांकि, शुक्रवार के लिए इस ट्रेन में तेजी से बुकिंग हो रही थी। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से इस ट्रेन में प्रयागराज जाने वालों की भीड़ बढ़ेगी।
सुबह 6.05 बजे लखनऊ से होते हुए प्रयागराज के लिए पहली ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना हुई। सुबह इस ट्रेन में अधिकांश सीटें खाली थीं। बृहस्पतिवार को गोरखपुर से प्रयागराज के लिए कोई टिकट बुक नहीं हुआ था। अलबत्ता अयोध्या से 14 व लखनऊ से 11 लोगों ने पहली ट्रेन में अपने लिए सीटें आरक्षित की थीं। इसके बाद शाम को वापसी में यात्रियों की भीड़ जुटने की उम्मीद थी, लेकिन इस बार भी अपेक्षानुसार यात्री नहीं आए। रात में 10 बजकर 40 मिनट के जगह पर 11 बजकर 03 मिनट पर यह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंची। इस ट्रेन से लखनऊ और प्रयागराज से कम ही यात्री थे। इस ट्रेन से लखनऊ से गोरखपुर आए अवनीश पांडेय ने बताया कि चेयरकार श्रेणी में केवल सात यात्री ही प्रयागराज से यहां तक आए। अयोध्या में भी कुछ लोग सवार हुए, लेकिन बस्ती में काफी यात्री उतर गए थे।
-- -- --
ट्रेन में शानदार सफर के साथ भोजन भी
ट्रेन सं. 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से सुबह 06.05 बजे, बस्ती से 06.54 बजे, अयोध्या धाम जं. से 08.17 बजे, लखनऊ से 10.35 बजे तथा रायबरेली से 11.48 बजे छूटकर दोपहर 01.35 बजे प्रयागराज पहुंचती है। वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 22550 प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज जं. से दोपहर 03.15 बजे चलती है। लखनऊ से 06.30 बजे, अयोध्या धाम से 08.30 बजे तथा बस्ती से 09.43 बजे छूटकर रात में 10.40 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में गोरखपुर से प्रयागराज का किराया चेयरकार श्रेणी में 1440 रुपये (भोजन के साथ) और 1080 रुपये (बिना भोजन) है। वहीं इकनामी क्लास में भोजन के साथ 2550 रुपये और बिना भोजन के 2140 रुपये है।