फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Only nine properties were registered on the last day

Gorakhpur News: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन केवल नौ और पहले दिन हुई 98 संपत्तियों की रजिस्ट्री

Tue, 02 Apr 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Only nine properties were registered on the last day
गोरखपुर। वित्तीय वर्ष के पहले दिन सोमवार को 98 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई। इससे पहले वित्तीय वर्ष के समापन पर रविवार को केवल नौ रजिस्ट्रियां हुई थीं। हालांकि, अधिक रजिस्ट्री की उम्मीद में रविवार को भी सभी रजिस्ट्री दफ्तर खोले गए थे। बताया जा रहा है कि इस बार सर्किल रेट में अंतर नहीं होने और जीडीए में शामिल 180 गांवों की रजिस्ट्र्री पर शुल्क वृद्धि पहले ही हो जाने के कारण अंतिम दिन रविवार को रजिस्ट्री के प्रति ज्यादा उत्साह नहीं दिखा।
विज्ञापन

हर साल वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बड़े पैमाने पर जमीनों व संपत्ति की रजिस्ट्री भी होती है। निबंधन विभाग के लिए भी यह दिन राजस्व बढ़ाने का अंतिम मौका होता है। इसे देखते हुए इस साल भी जिला प्रशासन ने रविवार का अवकाश होने के बावजूद 31 मार्च को रजिस्ट्री दफ्तर खोलने का आदेश जारी किया था। लेकिन वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार को रजिस्ट्र्री कार्यालय में केवल नौ संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई, जबकि एक व्यक्ति ने दान की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि आयकर गणना के मामले में कुछ लोगों ने ही वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रजिस्ट्री कराई। गोरखपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल में 180 गांवों की रजिस्ट्री पर फरवरी में ही दो प्रतिशत विकास शुल्क लगा दिया गया है। एक अप्रैल से रजिस्ट्री शुल्क में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईजी स्टाम्प प्रदीप राणा ने बताया कि 180 गांवों में रजिस्ट्री शुल्क सात प्रतिशत हो गई है, जबकि नया गोरखपुर बनाने के लिए चिह्नित 25 गांवों में भी विकास शुल्क लगाया जाएगा। रविवार को कुल 9 लोगों ने रजिस्ट्री कराई, जबकि सोमवार को 98 रजिस्ट्रियां हुईं।
---------
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed