फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   only child daughter so apply for Single Girl Child Scholarship

सीबीएसई: इकलौती संतान है बिटिया तो करें स्कॉलरशिप के लिए आवेदन, जानिए कब है अंतिम तारीख

Fri, 31 Dec 2021 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 31 Dec 2021 11:26 AM IST
सार

आदेश के मुताबिक, स्कॉलरशिप के लिए वही छात्राएं योग्य होंगी। जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। जिन्होंने कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
only child daughter so apply for Single Girl Child Scholarship
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की पढ़ाई को पूरा करने के लिए शुरू की गई, सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन


इच्छुक बेटियां स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए 17 जनवरी तक बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसे लेकर बोर्ड का आदेश गोरखपुर जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, स्कॉलरशिप के लिए वही छात्राएं योग्य होंगी। जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। जिन्होंने कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जो सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं में पढ़ रहीं हैं। इसके लिए ट्यूशन फीस 1500 रुपये मासिक से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं आवेदन
स्कॉलरशिप के लिए छात्राएं सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर, सिंगल गर्ल चाइल्ड के नोटिफिकेशन पर जाएं। इसके बाद एप्लीकेशन लिंक खुलेगा। आवेदन का टाइप चयन कर दिए गए नियमों को पढ़ आवेदन करें। इसके साथ मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करने की जरूरत है। उम्मीदवार के लिए जरूरी है कि आवेदन किए गए दस्तावेज का प्रिंट आउट ले लें, ताकि भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed