{"_id":"60c76a708ebc3e8ba77e568e","slug":"online-training-for-vaccination-in-madrasas-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: मदरसों के जरिए पहुंचेगा टीकाकरण का संदेश, ऑनलाइन हुआ प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: मदरसों के जरिए पहुंचेगा टीकाकरण का संदेश, ऑनलाइन हुआ प्रशिक्षण
Mon, 14 Jun 2021 08:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 08:10 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहयोग से हुआ ऑनलाइन प्रशिक्षण, सोशल मीडिया की भ्रांतियों पर ध्यान न देने की भी अपील।
विज्ञापन
मदरसे में टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के मदरसों के जरिये जन-जन तक टीकाकरण का संदेश पहुंचाया जाएगा। इस लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण और यूनिसेफ संस्था के सहयोग से मदरसों के शिक्षकों को ऑनलाइन जोड़कर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों को समझाएं कि सोशल मीडिया पर चल रही भ्रांतियों पर ध्यान न दें।
सीडीओ इंद्रजीत सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय और जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की। सभी ने एक स्वर से कहा कि कोविड का टीका सुरक्षित है और लोगों को इसका लाभ लेने के लिए आगे आना होगा।
केएन बरनवाल ने बताया कि मदरसा शिक्षक अभिभावकों और बच्चों के जरिए लोगों को टीकाकरण का महत्व बताएंगे। यूनिसेफ की डिस्ट्रिक्ट मोबिलाइजेशन ऑफिसर (डीएमसी) नीलम यादव और गुलजार त्यागी के विशेष सहयोग से अलग-अलग वर्गों को टीकाकरण के संबंध में संवेदीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस क्रम में कोटेदार, पार्षदों और सहज जन सेवा केंद्रों का अभिमुखीकरण पहले ही किया जा चुका है। कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) के स्तर से भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।