फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online Khatauni Farmers of 74 villages in Gorakhpur worried not able to sell paddy

ऑनलाइन खतौनी: गोरखपुर में 74 गांवों के किसान परेशान..नहीं बेच पा रहे धान

Thu, 09 Nov 2023 03:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Nov 2023 03:19 PM IST
सार

मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौंड ने कहा कि खतौनियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसलिए 74 ग्रामों की खतौनी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। गेहूं की फसल के लिए जो खतौनी प्रयोग में लाई गई थी, किसान उसके अनुसार रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन
Online Khatauni Farmers of 74 villages in Gorakhpur worried not able to sell paddy
सदर तहसील में खतौनी के लिए लाइन में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रियल टाइम खतौनी का काम जोरों पर है। जिले की ग्राम पंचायतों की खतौनियां ऑनलाइन अपलोड कराई जा रही हैं। इस वजह से 74 गांवों की नई खतौनियां नहीं निकल पा रही हैं। इससे क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसान रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि सहकारी समिति के सचिव मदद में असमर्थता जता रहे हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि पिछले फसली वर्ष से धान की बिक्री की जा सकती है। यदि कोई समस्या आएगी तो उसका समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन


जिले में रीयल टाइम खतौनी जारी करने के लिए गांवों की खतौनी को ऑनलाइन किया जा रहा है। कुल 2449 गांवों में काम किया जाएगा। इसमें 2375 गांवों में करीब-करीब काम पूरा हो चुका है। 74 गांवों में खतौनी ऑनलाइन करने की प्रकिया जारी है। इसमें सदर तहसील क्षेत्र के जंगल बेनीमाधव, टिकरियां, भैंसहा, बहरामपुर सहित अन्य गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


इन गांवों की खतौनी निकालने पर रोक लगा दी गई है। फसल कटने के बाद उपज बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इसके लिए खतौनी की जरूरत है ताकि फसली वर्ष का प्रति हेक्टेयर उत्पादन तय हो सके। रोक लगने की वजह से इन गांवों के किसान खतौनी नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए पूरा जीवन खपाकर अपने ही घर में बेगाने हुए बागबान, अफसर भी हैरान

गोरखपुर शहर से सटे इलाकों में लोगों ने पहले समझा कि जीडीए की योजनाओं की वजह से रोक लगी है। बाद में पता लगा कि खतौनी ऑनलाइन किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की वजह से समस्या आ रही है। इसलिए किसान परेशान हैं। बहरामपुर के किसान रामजी यादव, वीरेंद्र यादव, रणजीत बहादुर और भैंसहा के शेषमणि गुप्ता ने बताया कि पहले मोबाइल से खतौनी निकल जाती थी। लेकिन अब समस्या आ रही है। ऐसे में धान की उपज बेचने में मुश्किल आएगी।

इसे भी पढ़ें: रिकॉर्ड में गुम ट्रांसफार्मर लगा दिए टेलीकॉम टॉवर और पेट्रोल टंकी पर, CM कार्यालय से रिपोर्ट तलब

मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौंड ने कहा कि खतौनियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसलिए 74 ग्रामों की खतौनी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। गेहूं की फसल के लिए जो खतौनी प्रयोग में लाई गई थी, किसान उसके अनुसार रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यदि कोई समस्या आएगी तो उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed