{"_id":"66205bf186a89d8ec4037d77","slug":"online-fraud-of-rs-80-thousand-from-young-man-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-528898-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक से 80 हजार की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक से 80 हजार की ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन
साइबर ठगों के जाल में फंस गया सहजनवां का युवक, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सहजनवां इलाके के मुजौली निवासी युवक से साइबर ठगों ने 80 हजार रुपये ठग लिए। जालसाजों ने अंजान नंबर से कॉल कर युवक को क्रिप्टो करेंसी में रुपये लगाने पर रुपये बढ़ने का झांसा दिया था। पीड़ित शिव बहादुर की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मुजौली निवासी शिव बहादुर सिंह ने तहरीर में बताया कि 19 मार्च को मोबाइल फोन पर किसी का कॉल आया। कॉल करने वाले ने कम रुपये लगाकर अधिक कमाई की तरकीब बताई। उसे क्रिप्टो करेंसी का नाम लेकर रुपये लगाने को कहा गया। रुपये भेजने के लिए मोबाइल नंबर भी दिया गया।
उसकी बातों में आकर उन्होंने पहली बार में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर पर कई बार में 50 हजार रुपये ट्रांसफर किया। इसके बाद उन्होंने जब दिए गए नंबर पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ बताने लगा। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हुई।