{"_id":"60a20a058ebc3ec9396d901f","slug":"online-application-for-polytechnic-admission-till-15-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक: प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक, इस वजह से हुई देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक: प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक, इस वजह से हुई देरी
Mon, 17 May 2021 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 May 2021 11:45 AM IST
सार
कोरोना महामारी के चलते संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद का फैसला, परीक्षा की तिथि का जल्द होगा एलान
विज्ञापन
online exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश भर के राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र की पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तिथि को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व में प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा की तिथि 15-20 जून में भी बदलाव होगा। इसके बारे में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से सूचना दी जाएगी। गोरखपुर के तीन राजकीय और एक अनुदानित पॉलिटेक्निक में सात हजार सीटें हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश भर के पॉलिटेक्निक में सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। ग्रुप ए से लेकर ग्रुप के तक की प्रवेश परीक्षा पहली बार ऑनलाइन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट jeecup.nic.in पर 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा में 10 वीं पास से लेकर स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा अलग-अलग जिलों में बने केंद्रों पर ऑनलाइन होगी। हिंदी या अंग्रेजी दोनों में से किसी भी भाषा में अभ्यर्थी परीक्षा दे सकते हैं।
तीन बार बढ़ चुकी है आवेदन की तारीख
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की तारीख तीन बार बढ़ाई जा चुकी है। सबसे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल घोषित की गई थी। फिर इसे 30 अप्रैल और उसके बाद 15 मई तक किया गया। अब एक बार फिर आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है।