फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online application for admission in Gorakhpur University from 31

गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 से, लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव मंजूर

Sat, 29 May 2021 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 May 2021 01:11 PM IST
सार

दो इंस्टीट्यूट के लिए पांच-पांच करोड़ का बजट मंजूर। कुलपति की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय।
 

विज्ञापन
Online application for admission in Gorakhpur University from 31
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए अब ऑनलाइन आवेदन 31 मई से शुरू होगा। पहले यह प्रक्रिया 28 मई से शुरू होनी थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से तिथि बढ़ा दी गई है। वहीं शैक्षणिक सत्र 2021-22 से शुरू होने वाले फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर तथा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी के लिए पांच-पांच करोड़ का बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की वित्त समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रवेश परीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बजट को मंजूरी दी गई। फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर के संचालन के लिए विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन को आईसीएआर की गाइडलाइंस के अनुरूप तैयार किया जाएगा। जिसमें पांच लेक्चर थिएटर और स्मार्ट क्लासेज, छह मोड्यूलर लेब्रोटरी, कांफ्रेंस रूम, कैंटीन, डायरेक्टर, डीन तथा शिक्षक के बैठने के लिए आधुनिक चैंबर्स आदि बनाया जाएगा। इसके साथ ही आधुनिक डिपार्टमेंटल लाइब्रेरी व बुक बैंक तथा एग्री फॉर्म को भी विकसित किया जाएगा जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

 
बीटेक के लिए बनेंगे छह लेक्चर थिएटर
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी को आगामी शैक्षणिक सत्र से संचालित करने के लिए भी पांच करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। इस इंस्टीट्यूट को विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन से संचालित करने के लिए एआईसीटीई  की गाइडलाइंस के अनुरूप विकसित किया जाएगा। छह लेक्चर थिएटर, चार लैब्स, स्मार्ट क्लासेज, डायरेक्टर व डीन तथा शिक्षक के लिए आधुनिक चैंबर्स इत्यादि को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्र में बीटेक (आईटी) तथा बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) कोर्सेज को चलाया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स तथा कंप्यूटर सेंटर को भी अपग्रेड किया जाएगा जहां से बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) तथा बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) कोर्सेज को संचालित किया जा

कोरोना वायरस पर शोध के लिए फेलोशिप

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में वित्त समिति ने यूजीसी, सीएसआईआर के तर्ज पर छह फेलोशिप देने के प्रस्ताव को स्वीकार किया है। जिसमें चार पीडीएफ तथा दो पीएचडी की फेलोशिप होगी। कुलपति प्रो. सिंह के कहा कि इनमें से एक फेलोशिप जिनोमिक्स एंड बायोइंफरमेटिक्स केंद्र के अंतर्गत कोविड-19 वायरस पर शोध के लिए दिया जाएगा।

लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव मंजूर
वित्त समिति ने विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी को आधुनिक बनाने तथा ऑनलाइन करने के लिए लाइब्रेरियन के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया है। विश्वविद्यालय द्वारा 2021-22 में नैक मूल्यांकन में उच्च ग्रेडिंग के लिए लाइब्रेरी को आधुनिक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed