फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   onion price increased by four rupees per kg in two days

अब प्याज ने दिखाए तेवर: दो दिनों में चार रुपये किलो चढ़ा, जानिए क्यों अचानक बढ़ने लगा दाम

Sun, 24 Sep 2023 09:54 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Sep 2023 09:54 AM IST
सार

महेवा मंडी के थोक कारोबारी शम्स अहमद राइन ने बताया कि शनिवार को प्याज की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। महेवा मंडी में प्याज 26 से 29 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। वहीं खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 40 रुपये प्रति किलो रही।

विज्ञापन
onion price increased by four rupees per kg in two days
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर में टमाटर के तेवर ढीले पड़े तो प्याज ने नखरे दिखाने शुरू कर दिए। पिछले दो दिनों में थोक मंडी में प्याज की कीमतों में चार रुपये प्रति किलो तक का उछाल आया है। बताते हैं नासिक के प्याज कारोबारियों की हड़ताल की वजह से ऐसा हुआ। व्यापारियों को उम्मीद है कि सरकार प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, नासिक के कारोबारी केंद्र सरकार की दो एजेंसियों नाफेड और एनसीसीएफ से प्याज की खरीद के विरोध में अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। महेवा मंडी के थोक कारोबारी शम्स अहमद राइन ने बताया कि शनिवार को प्याज की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। महेवा मंडी में प्याज 26 से 29 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। वहीं खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 40 रुपये प्रति किलो रही।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि महेवा मंडी में रोजाना छह से आठ गाड़ी प्याज नासिक और इंदौर से आता है। एक गाड़ी में करीब 20 टन प्याज होता है। महेवा मंडी में प्रतिदिन औसतन करीब 150 टन प्याज की खपत होती है। इसी तरह सहजनवा, बड़हलगंज, सोनबरसा, पीपीगंज की मंडियों में भी नासिक से एक से दो ट्रक प्याज आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed