{"_id":"5ee206588ebc3e43351ce6bf","slug":"one-woman-found-corona-positive-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, 130 की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, 130 की रिपोर्ट आई निगेटिव
Thu, 11 Jun 2020 03:54 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। जबकि 130 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस सूची में शामिल पूर्व में पॉजिटिव पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
वैसे अब तक 155 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही 7 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 63 लोग एक्टिव है। जबकि 90 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है। इसकी पुष्टि अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव 60 वर्षीय महिला महुली क्षेत्र के कड़सरा गांव की रहने वाली है। महिला का बेटा पूर्व में पॉजिटिव मिल चुका है। पॉजिटिव बेटा सूरत से आया था। पॉजिटिव महिला को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही 130 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें दो लोग पूर्व में पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें घर भेज दिया गया। अपर सीएमओ ने बतायाकि जिले में अब तक 3672 नमूने जांच को भेजे जा चुके है। जिसमें 3008 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
157 नमूने रिपीटेड है। 499 नमूने की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जबकि 155 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 63 लोग एक्टिव है। जबकि 90 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉट स्पॉट बना हुआ है।