फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one thousand teachers will get come to village home

गोरखपुर के एक हजार शिक्षकों को मिलेगा गांव-घर आने का मौका, जानिए कब जारी होगी स्थानांतरण की सूची

Wed, 23 Sep 2020 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
one thousand teachers will get come to village home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
घर से दूर दूसरे जिलों में नौकरी करने वाले परिषदीय शिक्षकों को अब गांव-घर के पास नौकरी करने का मौका मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की कवायद शुरू कर दी है। गोरखपुर में 1003 शिक्षकों को आने का मौका मिलेगा। वहीं 450 शिक्षकों ने अन्य जिलों में जाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


15 अक्तूबर को शिक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी होगी। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने परिषदीय शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए समय सारिणी जारी की है। परिषदीय शिक्षकों के लिए बीते वर्ष अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए काफी संख्या में शिक्षकों ने अपने पसंदीदा जिले में जाने के लिए आवेदन किया था। हालांकि, बाद में इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


शिक्षक संगठन अंतरजनपदीय स्थानांतरण की लगातार मांग करते आ रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसकी प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। जिले में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद के लिए कोई जगह नहीं खाली है। प्राथमिक में शिक्षक के लिए 601 रिक्तियां हैं। उच्च प्राथमिक में सहायक अध्यापक के लिए 391 व प्रधानाध्यापक के 11 पद रिक्त हैं। यह प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होकर 26 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित समय सारिणी

  • जनपदीय समिति द्वारा दावे/आपत्तियों का निस्तारण-24-28 सितंबर
  • जनपदीय समिति के बाद बीएसए द्वारा संबंधित अध्यापक का डाटा रिसेट करते हुए शिक्षकों को संशोधन के लिए उपलब्ध कराना-29 से 30 सितंबर
  • अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा अपने आवेदन फार्म में संशोधन कर आवेदन पत्र पूर्ण करना- 1-3 अक्तूबर
  • बीएसए की ओर से जनपदीय समिति के निर्णय के बाद आवेदन पत्रों को सत्यापित करते हुए लॉक किया जाना- 4-5 अक्तूबर
  • एनआईसी द्वारा यूजर एक्सेपटेंस टेस्ट-11-12 अक्तूबर
  • अंतिम सूची का प्रकाशन- 15 अक्तूबर
  • स्थानांतरित जनपद में कार्यभार ग्रहण करना- 24 अक्तूबर
  • कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात ऑनलाइन प्रक्रिया से आवंटित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना- 26 अक्तूबर

प्रोन्नत किए जाएं दस वर्षों से कार्यरत सहायक अध्यापक: भारतेंदु

दस वर्षों से परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों को प्रोन्नत किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक भारतेंदु यादव और सहसंयोजक नीरज शाही ने बताया कि वर्ष 2010 से नियुक्त शिक्षकों के पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। अंतरजनपदीय स्थानांतरण में 391 पद जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापकों के दिखाए गए हैं। ऐसे में गोरखपुर के शिक्षकों को वरीयता देते हुए प्रोन्नत किया जाए। ज्ञापन देने वालों में रंजीत राय, अरविंद यादव, चंद्रभान प्रसाद, प्रिंस इंद्रमणि, मो. आसिम, सुरेश पासवान, आयुष मिस्र, पंकज पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed