{"_id":"5f25c2ce8ebc3e9fef426a5d","slug":"one-ssb-soldier-death-in-road-accident-gorakhpur-city-news-gkp3603397109","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर घर लौट रहे एसएसबी जवान की सड़क हादसे में मौत, बिहार के सीतामढ़ी में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर घर लौट रहे एसएसबी जवान की सड़क हादसे में मौत, बिहार के सीतामढ़ी में थे तैनात
Sun, 02 Aug 2020 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
बिहार के सीतामढ़ी से छुट्टी पर लौट रहे राजस्थान के जैसलमेर निवासी एसएसबी जवान खेतपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। सहजनवां इलाके में वह वाहन की चपेट में आ गए। अपने साथी ओम सिंह के साथ 30 दिन की छुट्टी पर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात में भोजन के लिए सहजनवां स्थित एक ढाबे पर उनकी बस रुकी थी। चाय पीने के लिए खेतपाल सड़क पार कर रहे थे कि इसी दौरान कार की चपेट में आ गए। ओम सिंह ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खेतपाल राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ गांव के रहने वाले थे। उनकी तैनाती एसएसबी की 20वीं बालियन सीतामढ़ी बिहार में थी। दुर्घटना की सूचना पर गोरखपुर एसएसबी के कई अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
हादसे में बीएसएफ जवान की मौत
रामगढ़ताल इलाके के मंझरिया गांव के पास प्राइवेट बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार बीएसएफ जवान राम हौसला यादव की मौत हो गई। रामपुर मलौली निवासी राम हौसला छुट्टी पर घर आए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।