{"_id":"6994dae8b4b4ebdf300acd72","slug":"one-sided-victory-achieved-in-the-inter-club-cricket-league-match-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1233186-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केएस संस्कृति ने एनएस क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केएस संस्कृति ने एनएस क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार को इंटर क्लब क्रिकेट लीग के तहत केएस संस्कृति और एनएस क्रिकेट एकेडमी जुबिली के बीच मैच खेला गया। इसमें केएस संस्कृति ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएस एकेडमी की पूरी टीम 28.1 ओवर में मात्र 83 रन पर सिमट गई। टीम को अतिरिक्त के रूप में 40 रन मिले। इसके अलावा अनय गुप्ता (18 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। केएस संस्कृति की ओर से हर्षित हैरी ने सात ओवर में केवल नौ रन देकर तीन विकेट झटके। रोहित निषाद को दो, रोशन यादव व समर सिंह को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी संस्कृति की टीम ने 11.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान अथर्व पांडेय ने 46 गेंदों पर 53 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया। देवांश वर्मा ने नाबाद 17 रन बनाए। हर्षित हैरी को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।