{"_id":"66b6c90d8a9600888b0ae1b6","slug":"one-of-six-friends-who-went-to-take-bath-in-saruatal-died-due-to-drowning-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-648258-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरुआताल में नहाने गए छह दोस्तों में एक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरुआताल में नहाने गए छह दोस्तों में एक की डूबने से मौत
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंपियरगंज इलाके के सरुआताल में शुक्रवार को नहाने गए छह दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान क्षेत्र के बरईपार निवासी अमित विश्वकर्मा (12) के रूप में हुई। घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रकाश विश्वकर्मा का बेटा अमित विश्वकर्मा कक्षा सात में पढ़ता था। शुक्रवार दोपहर दो बजे वह गांव के दोस्त मोनू विश्वकर्मा, सोनू, आदर्श विश्वकर्मा, आर्यन साहनी और विनय विश्वकर्मा के साथ समय माता मंदिर के सामने स्थित सरुआताल में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे। इनमें से मोनू, सोनू, आदर्श, आर्यन और विनय किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए जबकि अमित डूब गया। बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग आए और ताल में खोजबीन किए तो अमित का शव मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि अमित इकलौता बेटा था। उसके अलावा दो बहनें हैं। पिता पेंट पॉलिश का काम करते हैं। अमित बगल के गांव मूसाबर में कैलाशी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का छात्र था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से उसके दोस्त डरे और सहमे हुए हैं।