{"_id":"5ec2a6f78ebc3e9082568772","slug":"one-more-new-corona-positive-got-in-basti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मुंबई से घर आए युवकों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिले में मृतकों की संख्या हुई 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: मुंबई से घर आए युवकों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिले में मृतकों की संख्या हुई 2
Mon, 18 May 2020 09:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से रुधौली थाना क्षेत्र में एक मृतक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि युवक 15 मई को ट्रक पर बैठकर मुंबई से अपने घर आया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार युवक जिस रात घर आया था, उसी रात उसकी मौत हो गई थी। गांव वालों ने उसी रात तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दे दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कोरोना प्रशिक्षण के लिए बस्ती भेज दिया।
विज्ञापन
सोमवार को मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद पूरे गांव में दहशत है। एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल ने बताया कि मृतक के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों को नमूना जांच के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
लेवल वन के अस्पताल में भेजा गया कोरोना पॉजिटिव
वहीं दूसरा युवक ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती था, सोमवार की देर शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट के बाद उसे मुंडेरवा स्थित लेवल वन के अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।
बता दें कि बस्ती जिले में कुल 54 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें से कुल 28 लोग स्वस्थ होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। वहीं दो की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में कोरोना के कुल 24 एक्टिव केस हैं। इसकी पुष्टी डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
बता दें कि बस्ती जिले में कुल 54 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें से कुल 28 लोग स्वस्थ होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। वहीं दो की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में कोरोना के कुल 24 एक्टिव केस हैं। इसकी पुष्टी डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।