{"_id":"5ee363a0b47a662f172a5650","slug":"one-more-corona-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, 45 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, 45 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
Fri, 12 Jun 2020 04:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Jun 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। जबकि 45 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस सूची में शामिल पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
वैसे अब तक 156 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इनमें से 7 संक्रमित की मौत हो चुकी है। फिलहाल 55 संक्रमित लोग एक्टिव है। जबकि 101 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को रिपोर्ट आई है। जिसमें एक 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव युवक महुली क्षेत्र के अमेदवा गांव का रहने वाला है। युवक अपने माता- पिता के साथ ट्रेन से 25 मई को मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन
बस्ती से बस से ट्रांजिट सेंटर पहुंच कर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद घर पर लोग क्वारंटीन थे। पहली जून को पिता की तबियत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बस्ती कैली अस्पताल रेफर हुआ था। उसी रात में पिता की कैली अस्पताल में मौत हो गई थी।
अधिकारियों ने क्या कहा
रिपोर्ट आई तो मृतक पिता पॉजिटिव मिला था। उसके बाद युवक समेत संपर्क में आए 25 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव युवक को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके साथ ही 45 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें नौ लोग पूर्व में पॉजिटिव पाए गए थे और बस्ती में क्वारंटीन किए गए थे।
उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें घर भेज दिया गया है। अपर सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 3755 नमूने जांच को भेजे जा चुके है। जिसमें 3048 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 165 नमूने रिपीटेड है। 540 नमूने की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जबकि 156 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 55 लोग एक्टिव है। जबकि 101 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉट स्पॉट बना हुआ है।
उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें घर भेज दिया गया है। अपर सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 3755 नमूने जांच को भेजे जा चुके है। जिसमें 3048 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 165 नमूने रिपीटेड है। 540 नमूने की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जबकि 156 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 55 लोग एक्टिव है। जबकि 101 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉट स्पॉट बना हुआ है।