फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One more corona positive got and two men died in in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 37

Fri, 15 May 2020 05:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
One more corona positive got and two men died in in sant kabir nagar
Coronavirus Testing - फोटो : Social Media

संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार को कोरोना के दो लोग पॉजिटिव पाए गए। दोनों मुंबई से लौटे थे। पॉजिटिव युवक बखिरा क्षेत्र का तो महिला खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली है। युवक की जांच संतकबीरनगर में हुई थी, जबकि महिला की जांच मुंबई में हुई थी। जौनपुर में ट्रेन से उतरने के बाद वहां के प्रशासन ने एबुलेंस से महिला को संतकबीरनगर भेजवा दिया है।

विज्ञापन


डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के बिहारे गांव का रहने वाला 45 वर्षीय युवक 12 मई को मुंबई से आया था। उसका नमूना लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया था। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला तो उसे सीएचसी खलीलाबाद के एलवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। युवक के परिवार के सात लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। उनका नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जौनपुर जिले के डीएम ने सूचना दी थी कि खलीलाबाद की एक महिला मुंबई से अपने पति के साथ ट्रेन से शुक्रवार को जौनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। मुंबई में महिला की जांच हुई थी, जहां रिपोर्ट आई तो महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई प्रशासन ने डीएम जौनपुर को सूचना दिया। उसी सूचना के आधार पर डीएम जौनपुर में महिला को सुरक्षित ट्रेन से उतरवाया और एबुलेंस से उसे संतकबीरनगर भिजवा दिया। कोरोना पॉजिटिव महिला को सीएचसी खलीलाबाद के एलवन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। जबकि उसके पति को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। अभी जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।

मुबंई से लौटे बुजुर्ग की मौत

मुबंई से लौटे कुड़वा गांव 70 वर्षीय बुजुर्ग की गुरुवार की देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि कुड़वा गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग 12 मई को मुंबई से घर लौटे था। गुरुवार की शाम उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन प्राइवेट वाहन से सीएचसी मलौली ले गए।

इस दौरान बुजुर्ग को जुकाम सर्दी और सीने में दर्द बताया गया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर खलीलाबाद भेजा गया।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की मुंबई में हर्ट और टीबी की दवा चल रही थी। देर शाम तबीयत बिगड़ने पर मलौली अस्पताल से खलीलाबाद ले जाते दौरान रास्ते मे मौत हो गई। एहतियातन कोविड 19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक बुजुर्ग का नमूना लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव का अंतिम संस्कार भी कोविड के प्रोटोकॉल के अनुसार कराया जाएगा।

मुबंई से लौटे शख्स की जिला अस्पताल में मौत

बखिरा इलाके के मुंडेरी गांव के 45 वर्षीय युवक की जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में गुरुवार की देर रात मौत हो गई। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि 12 मई को युवक मुबंई से ट्रक से लौटा था। उसकी तबीयत खराब होने की वजह से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां रात में मौत हो गई।

मृतक का नमूना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डीएम और एसपी ने मुंडेरी गांव पहुंचकर जानकारी ली। प्रशासन ने युवक के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी। शव का अंतिम संस्कार कोविड 19 के प्रोटोकॉल के अनुसार होगा। युवक के परिजनों को घर मे क्वारंटीन करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed