{"_id":"6a3d9a15bf51cf7b340995ed","slug":"one-lakh-school-children-will-receive-mid-day-meals-from-akshaya-patra-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1365836-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अक्षयपात्र से एक लाख स्कूली बच्चों को मिलेगा मिड-डे-मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अक्षयपात्र से एक लाख स्कूली बच्चों को मिलेगा मिड-डे-मील
विज्ञापन
सीएम योगी बोले-स्वस्थ बच्चे बनेंगे समृद्ध समाज का आधार
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के सहयोग से बने अक्षयपात्र फाउंडेशन के केंद्रीयकृत रसोईघर का किया उद्घाटन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ आहार-विहार का होना आवश्यक है। नए शैक्षिक सत्र के पहले चरण में 50 हजार से अधिक और दूसरे चरण में एक लाख बच्चों को अक्षयपात्र फाउंडेशन के केंद्रीयकृत रसोईघर से गर्मागर्म भोजन तय मेन्यू के हिसाब से दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी बृहस्पतिवार शाम गोरखपुर में राज्य सरकार के सहयोग से बने एक लाख बच्चों की भोजन क्षमता वाले अक्षयपात्र फाउंडेशन के केंद्रीयकृत रसोईघर के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न और कन्वर्जन कास्ट सरकार उपलब्ध कराती है। बेहतर ढंग से भोजन बनाने, परिवहन और वितरण का कार्य अक्षयपात्र फाउंडेशन की तरफ से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के मिड-डे-मील के लिए अक्षयपात्र फाउंडेशन की तरफ से भोजन निर्माण में स्वच्छता, पोषण और गुणवत्ता का जो ध्यान रखा जाता है, वह सबके लिए सीखने लायक है। कुपोषण मुक्त और सुपोषण युक्त समाज के लिए यह जरूरी है कि बच्चों को स्वच्छ और पौष्टिक आहार मिले। समाजहित में यह कार्य अक्षयपात्र फाउंडेशन कर रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा कि मथुरा, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और कानपुर में अक्षयपात्र फाउंडेशन के रसोईघर पहले से संचालित हैं। अब सरकार के सहयोग से गोरखपुर में केंद्रीयकृत रसोईघर का निर्माण कर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ साल में यूपी की शिक्षा के कायाकल्प को नीति आयोग ने सक्सेस स्टोरी माना है। माध्यमिक शिक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को सुरक्षित वातावरण में अध्ययन के लिए पर्याप्त धनराशि दी गई।
सीएम ने कहा कि अब एक माह में नकलविहीन परीक्षा और परिणाम आ जाते हैं। इससे 11 माह पढ़ाई हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अटल टिकरिंग लैब, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी बन रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग की सुविधा दी जा रही है।