फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One lakh population will get clean drinking water in new year

गोरखपुर: नए साल में एक लाख आबादी को मिलेगा स्वच्छ पेयजल, पाइपलाइन बिछाने का काम हुआ पूरा

Sat, 01 Jan 2022 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jan 2022 11:34 AM IST
सार

गोरखपुर शहर के विभिन्न इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा, अमृत मिशन के तहत 40 हजार घरों में दिए गए कनेक्शन।

विज्ञापन
One lakh population will get clean drinking water in new year
जल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में शहर की एक लाख आबादी को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। अमृत योजना के तहत जल निगम ने 50.56 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया है और पाइप लाइन भी बिछाई है। करीब 40 हजार घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं। जनवरी के अंतिम सप्ताह में इन सभी घरों में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल शहर के शिवपुर शहबाजगंज, जंगल तुलसीराम पश्चिमी, दाउदपुर, गोपलापुर, पुराना गोरखपुर एवं इंजीनियर कॉलेज इलाके के 37380 घरों में अब तक पानी की सप्लाई नहीं है।
विज्ञापन


इस वजह से करीब एक लाख लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ इलाकों में लोग पुराने हैंडपंप के पानी का उपयोग कर रहे हैं। इसको देखते हुए नगर निगम ने 50.56 करोड़ रुपये की लागत से अमृत योजना के तहत इन घरों में पाइप लाइन के जरिए पानी की सप्लाई करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था जल निगम ने शिवपुर शहबाजगंज और गोपलापुर में एक-एक ओवरहेड टैंक बनाने के साथ पाइपलाइन बिछाने का काम तकरीबन पूरा कर लिया है। जलनिगम के अधिकारियों के अनुसार कनेक्शन देने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलकल  महाप्रबंधक एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि अमृत योजना के तहत शहर के उन सभी इलाकों में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा, जहां पाइप लाइन के जरिए पानी नहीं पहुंच रहा है। कार्यदायी संस्था जल निगम ने कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। जनवरी के अंत तक शत प्रतिशत घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगेगा।


जलकल अधिशासी अभियंता सुदेश कुमार ने कहा कि अमृत योजना के तहत 50.56 करोड़ रुपये की लागत से करीब 40 हजार घरों में पेयजल आपूर्ति संबंधी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। कुछ घरों में कनेक्शन देने का काम अंतिम चरण में है। कुछ ही दिन में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed