{"_id":"5f59e9c98ebc3e43bd16f8c6","slug":"one-killed-in-road-accident-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: सड़क हादसे में स्कूटर चालक की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: सड़क हादसे में स्कूटर चालक की मौत, एक की हालत गंभीर
Thu, 10 Sep 2020 02:24 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई। यह घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया के सड़क टोला स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई।
बताया जा रहा है कि सिंदुरिया से निचलौल की तरफ जा रहा स्कूटर चालक व पीछे बैठा व्यक्ति सड़क पर खड़े बछड़े को बचाने के चक्कर में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने स्कूटर चालक को मृत घोषित कर दिया।
निचलौल थाना क्षेत्र के जमुई-पंडित निवासी तुफैल अहमद (35) व सुभाष भारती (32) गुरुवार की रात को सिंदुरिया से अपने घर जमुई पंडित स्कूटर से जा रहे थे। स्कूटर तुफैल अहमद चला रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
अभी वह सिंदुरिया के हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी सड़क के बीच में खड़े बछड़े से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की सहायता से प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुफैल अहमद को मृत घोषित कर दिया। अचानक सड़क हादसे में हुए मौत से पत्नी अजीजुन निशा, माता आयशा खातून सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चौकी प्रभारी सिंदुरिया गंगा राम यादव ने बताया कि तुफैल की मौत हो गई है। जबकि उसका साथ गंभीर रूप से घायल है।