{"_id":"5f6dcf374dde65077723d3bb","slug":"one-killed-in-landslide-hits-bus-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई बस, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई बस, एक की मौत, छह घायल
Fri, 25 Sep 2020 04:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में सड़क मार्ग पर भूस्खलन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के नवलपरासी जिले के दाऊने में बृहस्पतिवार की रात भूस्खलन की चपेट में आई एक बस में सवार युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव में जुट गई है। सभी घायलों का इलाज भरतपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। साथ ही भूस्खलन से काठमांडू जाने के लिए मार्ग भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे भैरहवा से नारायण घाट जा रही बस अभी दाऊने की तरफ जा रही थी। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में बस 30 फिट नीचे खाई में तरफ गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए निकट अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
नवलपुर पुलिस डीएसपी मोहन बहादुर खत्री ने बताया कि बस यात्रियों को लेकर नारायण घाट जा रही थी। इस दौरान दाऊने के निकट विश्वकर्मा मंदिर के पास बस भूस्खलन की चपेट में आकर तीस फिट नीचे खाई में गिर गई। जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जिसमें हरिश्चंद्र केसी निवासी आठबीस कोठ जिला रुकुम की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायलों का उपचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण एकतरफा खुला मार्ग फिर बंद हो गया है। जो जल्द शुरू हो जाएगा।