{"_id":"63620ff82d806742594a698e","slug":"one-killed-four-injured-in-different-road-accidents-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
Wed, 02 Nov 2022 12:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:06 PM IST
सार
नकहा नंबर एक गायत्रीपुरम निवासी केशवनाथ तिवारी (50) अपनी स्कूटी से झुंगिया बाजार सामान खरीदने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक, फर्टिलाइजर चौकी क्षेत्र के फत्तेपुर डिहवा में सोमवार दोपहर में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। नकहा नंबर एक गायत्रीपुरम निवासी केशवनाथ तिवारी (50) अपनी स्कूटी से झुंगिया बाजार सामान खरीदने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पाली प्रतिनिधि के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र केतिलोरा-चड़राव मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। जिससे तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों में महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के देवीपुर निवासी शिवपूजन सिंह, पाली क्षेत्र के मुजौली निवासी शिव बहादुर सिंह और नीलम शामिल हैं।
विज्ञापन
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के सोनबरसा बाजार में पिपराइच रोड के सामने फोरलेन पर मंगलवार दोपहर 2 बजे ट्रैक्टर ने ऑटो के पीछे टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल खोराबार क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी श्रीराम चौधरी (34) को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।