फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One killed and two injured due to cylinder explosion while filling gas in the balloon

Gorakhpur: नए साल पर गुब्बारे में गैस भरते समय फटा सिलेंडर, एक की मौत और दो घायल

Sun, 01 Jan 2023 01:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Jan 2023 01:06 PM IST
सार

रविवार की फुटहवा इनार चौराहे पर करीब छह बजे राम किशुन गुब्बारे में सिलेंडर से हवा भर रहा था। तभी अचानक सिलेंडर फट गया। जिसमें राम किशुन की मौत हो गई। वहीं, पास में खड़ा दिलीप शर्मा (25) व एक अन्य अज्ञात युवक घायल हो गए।

विज्ञापन
One killed and two injured due to cylinder explosion while filling gas in the balloon
राम किशुन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा के फुटहवा ईनार चौराहे पर रविवार सुबह गुब्बारे में गैस भरते समय सिलिंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा बाबू निवासी राम किशुन गुप्ता (35) साइकिल पर घूम कर गुब्बारा बेचता था। उसके तीन बच्चे अंकुर कश्यप, शिवानी व परी हैं। रविवार की सुबह वह नववर्ष पर गुब्बारा बेचने साइकिल से निकला था।
विज्ञापन


फुटहवा ईनार चौराहे पर करीब 6:30 बजे वह गुब्बारे में सिलिंडर से गैस भर रहा था, तभी अचानक सिलिंडर फट गया, जिसमें राम किशुन की मौत हो गई। वहीं, पास में खड़े बाबू विशुनपुरा निवासी दिलीप शर्मा की आंख फूट गई। एक अन्य युवक को चोट आई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed