{"_id":"5eedff1e77ed5f381a6996da","slug":"one-farmer-dies-due-to-fall-lightning-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: बिजली गिरने से एक किसान की मौत, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: बिजली गिरने से एक किसान की मौत, एक झुलसा
Sat, 20 Jun 2020 05:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Jun 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में शनिवार की दोपहर में बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक किसान की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे किसान को हाटा सीएचसी से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या पांच पगरा नगर के रहने वाले रामाश्रय प्रसाद( 55 ) अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी जिसमें रामाश्रय प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
अगल बगल के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ कर उनके पास पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए हाटा सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज शुरू होने से पहले ही रामाश्रय प्रसाद ने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के ही भीस्वा गांव में हुई।
विज्ञापन
वहां मनोज कनौजिया (32) अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उसी समय वहां भी बिजली गिरी जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया उन्हें भी इलाज के लिए हाटा सीएचसी लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
बिजली गिरने की इन दोनों घटनाओं की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के लोग अस्पताल पहुंचे। जहां मृतक किसान के शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया। इस दौरान मृतक किसान के परिवार के लोगों का रो रो के बुरा हाल हो गया।