फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one died and 39 new corona positive got in Basti

बस्ती में कोरोना से एक की मौत, 39 नए मिले पॉजिटिव

Wed, 09 Sep 2020 07:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Sep 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
one died and 39 new corona positive got in Basti
Corona - फोटो : PTI
बस्ती जिले के ओपेक हॉस्पिटल कैली में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। जबकि बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में बुधवार को 39 नए संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


बस्ती जिले में अब संक्रमितों की संख्या 2789 पहुंच गई है। कोरोना से मृतकों की संख्या 56 हो गई है। एक्टिव केस 387 हैं। 34 पॉजिटिव की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 2285 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 85391 लोगों के नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं। इसमें 83872 लोगों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। 81083 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव पाई जा चुकी है। जबकि 2789 पॉजिटिव केस हैं। प्रशासन को अब भी 1519 नमूनों के रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में डीएम ने 176 स्थान को कंटेंमेंट जोन घोषित किया है। इसमें सदर तहसील में 87, हर्रैया में 52, भानपुर में 19 व रुधौली में 16 कंटेंमेंट जोन हैं। जिले में कुल कंटेंमेंट जोन की संख्या 161 है। यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधति है।

लोगों को जरूरत की वस्तुओं को उचित रेट पर प्रशासन उपलब्ध करा रहा है। डीएम ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सामाजिक दूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed