{"_id":"5f4cf6c846fb5c220e3d085a","slug":"one-died-and-29-corona-positive-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में कोरोना से एक की मौत, 29 नए मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में कोरोना से एक की मौत, 29 नए मिले संक्रमित
Mon, 31 Aug 2020 06:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से जिले के उसका क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की बस्ती जिले के कैली अस्पताल में मौत हो गई। जबकि सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 29 लोगों की संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। जिले में अब तक 2236 संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि 1794 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 421 लोगों को इलाज चल रहा है। 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन जिले में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक उसका ब्लॉक क्षेत्र के एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पिछले छह दिनों से वह बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन
सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं सबसे अधिक नौ संक्रमित शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। शोहरतगढ़ क्षेत्र के मेहनौली गांव में पांच, शोहरतगढ़, डफरा, सिरसिया, कोराढ़ गांव मं एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के असनहरा गांव में नौ लोग संक्रमित पाए गए। बर्डपुर के ककरहवा में चार और अगहवा गांव में एक संक्रमित मिला। बढनी के वार्ड नंबर एक, बढनी, लोहिया नगर में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन
खेसरहा के धमौरा गांव में एक और मिठवल ब्लॉक के मिठवल बाजार गांव में एक संक्रमित मिला। नौगढ़ ब्लॉक के इंद्रानगर मोहल्ले में एक संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 29 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है और संक्रमण से एक व्यक्ति की बस्ती के कैली अस्पताल में मौत हुई है।