{"_id":"5f31440624bc9f37310b6972","slug":"one-death-and-many-corona-positive-found-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में एक संक्रमित वृद्ध की मौत, इंस्पेक्टर समेत मिले 14 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में एक संक्रमित वृद्ध की मौत, इंस्पेक्टर समेत मिले 14 कोरोना पॉजिटिव
Mon, 10 Aug 2020 06:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Aug 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
corona
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में रविवार को लखनऊ में जिले के सांथा क्षेत्र के रहने वाले एक संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई। जबकि सोमवार को आई रिपोर्ट में एक इंस्पेक्टर समेत 14 लोग कारोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 39 लोग ठीक हुए है। अब तक 1384 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। अब तक 14 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को जिले के सांथा क्षेत्र के रहने वाले संक्रमित 60 वर्षीय वृद्ध की लखनऊ में मौत हो गई। वृद्घ को हर्ट की बीमारी थी। परिजन उसे पहले गोरखपुर एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए,जहां उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
परिजन लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए,जहां पहले उसकी और बेटे की कोरोना जांच हुई। जांच में वृद्ध और उसका बेटा पॉजिटिव मिले। रविवार को वृद्ध की लखनऊ में ही मौत हो गई। कोविड के मानक के अनुसार वृद्ध का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
पॉजिटिव बेटे को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जबकि संपर्क में आए परिवार के अन्य सदस्यों का नमूना लेकर जांच कराई जाएगी। सोमवार को आई रिपोर्ट में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें एक शाखा में इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिले के एक राजकीय बीज भंडार के प्रभारी भी पॉजिटिव मिले है। खलीलाबाद क्षेत्र में चार, महुली क्षेत्र में पांच, बेलहर क्षेत्र में चार और बखिरा क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिले है।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1384 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जिले में 14 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 355 लोग एक्टिव है। जबकि 1015 लोग ठीक हो चुके है। सोमवार को पूर्व में पॉजिटिव मिले 39 लोग ठीक हुए है। जबकि 1393 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।