{"_id":"5fcba9a61d0112567f150b05","slug":"one-death-and-32-new-corona-case-got-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में चार दिनों बाद एक मरीज की मौत, 32 नए मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में चार दिनों बाद एक मरीज की मौत, 32 नए मिले संक्रमित
Sat, 05 Dec 2020 09:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। दिसंबर माह के पांचवें दिन शनिवार को 32 नए मरीज मिले हैं। चार दिनों बाद एक निजी अस्पताल में शहर के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 20221 पहुंच गई है। इनमें 324 की मौत हो चुकी है। 19497 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 400 रह गए है।
जानकारी के मुताबिक शहर में केवल 12 नए मरीज मिले हैं। थाना क्षेत्रों की बात करें तो शाहपुर और तिवारीपुर में एक-एक, गोरखनाथ, कैंट और राजघाट में दो-दो, कोतवाली में चार मरीज मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में 17 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इनमें ब्रह्मपुर तीन, चरगांवा आठ, जंगल कौड़िया, पिपराइच में दो-दो, उरुवा और खजनी में एक-एक मरीज मिले हैं। इसकेअलावा तीन मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों में चरगांवा, बशारतपुर और पादरी बाजार के लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच प्रमुखता से की जा रही है।