गोरखपुर: डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम
सीओ गोला जगत कन्नौजिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कराने वाली संस्था से पांच लाख रुपये मुआवजा व एक बाइक मृतक के परिजनों को दिलाई जाएगी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और करीब डेढ़ घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर बेलघाट थाना क्षेत्र के नरगड़ा जंगा सिंह गांव के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक थोड़ी दूर पर गाड़ी खड़ी कर भाग गया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। नाराज लोगों ने शव रोककर डेढ़ घंटे तक रास्ता जाम रखा।
सड़क निर्माण के लिए लगा एक डंपर मिट्टी लेने सरयू नदी की तरफ जा रहा था। नरगड़ा जंगा सिंह गांव के पास एक बाइक से आ रहे दो युवक डंपर की चपेट में आ गए। नंदलाल (30) निवासी यदवापुर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के गुनवतिया निवासी पप्पू की हालत उपचार के बाद खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उधर, हादसे से नाराज ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए शव देने से इंकार कर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ गोला जगत कन्नौजिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कराने वाली संस्था से पांच लाख रुपये मुआवजा व एक बाइक मृतक के परिजनों को दिलाई जाएगी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और करीब डेढ़ घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
उरुवा थाना क्षेत्र के किशुनपुर में बीएसएनएल टावर के पास शनिवार देर रात दो बाइक की टक्कर में दोनों के सवार घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, उरुवा क्षेत्र के दुबरीपुरा निवासी चंद्रभान यादव (40) गोला की तरफ से उरुवा आ रहे थे कि किशुनपुर में हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान चंद्रभान यादव की मौत हो गई। दूसरे युवक किशुनपुर निवासी मिथुन (20) का इलाज चल रहा है। हादसे में मृत बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र विपिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।