{"_id":"60583a778ebc3ee64d5de0d9","slug":"one-dead-and-five-injured-in-road-accident-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच गंभीर
Mon, 22 Mar 2021 12:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:04 PM IST
सार
- बिहार के सीतामढ़ी से महराजगंज के निचलौल लौट रहे थे बाराती
- घायलों की चीख-पुकार सुन दौड़े लोग, तत्काल पहुंचाई राहत
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर सोमवार की सुबह बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान नहीं हुई है। लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच को गंभीर चोट लगी है। सीएचसी कसया के चिकित्सकों ने घायलों को लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
महराजगंज जिले के निचलौल शहर से बिहार के सीतामढ़ी बारात गई थी। सुबह लगभग आठ बजे घर लौटते समय हेतिमपुर छोटी गंडक पुल के समीप सामने से गलत लेन में आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली से बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर काफी तेज होने के कारण ट्राली पलट गई तो बस मार्ग के किनारे गड्ढे में जा फंसी।
विज्ञापन
बस में सवार बाराती 12 वर्षीय तबिस, 25 वर्षीय नियाज, 25 वर्षीय कोनैन, 16 वर्षीय सिराज व 65 वर्षीय अमीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बस सवार कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट आई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बारातियों को बस से बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायलों को हाइवे के एम्बुलेंस से कसया सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
घायलों की चीख-पुकार और दुर्घटना के कारण लगभग आधा घंटा तक हाइवे का दक्षिणी लेन जाम रहा। हेतिमपुर चौकी की पुलिस ने ट्राली व बस किनारे कराकर आवागमन बहाल करवाया। बस में सवार बाकी बाराती विभिन्न संसाधनों से गंतब्य को रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।