{"_id":"61fe42ca5a623563943e4347","slug":"one-dead-and-58-people-including-two-doctors-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: एक की मौत, दो डॉक्टरों समेत 58 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: एक की मौत, दो डॉक्टरों समेत 58 लोग मिले कोरोना संक्रमित
Sat, 05 Feb 2022 02:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:56 PM IST
सार
संक्रमितों में चार बच्चे भी शामिल, 131 ने दी कोरोना को मात, सक्रिय मरीजों की संख्या 791 हुई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड भर्ती 40 वर्षीय महिला महराजगंज की रहने वाली थी। वहीं संक्रमित मरीजों की बात करें तो 58 मरीज शुक्रवार को मिले हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों में एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक-एक डॉक्टर और चार बच्चे शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 131 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या 791 हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एम्स में एक 13 साल का बच्चा, एक छात्र और एक महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इनके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छह व क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र में एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
स्नेहालय शेल्टर होम में दो साल, धस्का में छह साल और राजेंद्र नगर में पांच साल का एक बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सहजनवां की एक 16 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 66,201 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 64,553 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 857 की मौत हो चुकी है। उन्होंने कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है।