फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one dead and 16 new corona positive got in Basti

बस्ती में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 16 नए मिले पॉजिटिव

Fri, 13 Nov 2020 04:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Nov 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
one dead and 16 new corona positive got in Basti
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण की शुक्रवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 16 नए पॉजिटिव जिले में पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल पॉजिटिव संख्या 4693 हो गई है।
विज्ञापन


संक्रमण के चलते एक की मौत हो गई है, जिससे अब मरने वालों की संख्या 93 हो गई है। रिपोर्ट में 32 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब यह संख्या 4478 हो गई है। यह सभी डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 122 है। अब भी 774 संदिग्धों के रिपोर्ट का इंतजार है। डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि की है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि 193286 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। जिसमें 192512 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 187819 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में कुल 96 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें सदर तहसील में 66, हर्रैया में 21, भानपुर में छह व रुधौली में तीन कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अब भी जस का तस है। ऐसे में लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि वे बाजार में जाएं तो दूरी बनाकर ही रहें, जबकि मुंह पर मास्क बहुत जरूरी है। कहा कि कोरोना को लेकर प्रशासन सतर्क है। जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।


जिला अस्पताल व ओपेक चिकित्सालय कैली में जांच की व्यवस्था है। जबकि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर अभी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में सचेत रहें, जिससे कोरोना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed