फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one dead and 11 injured in Road accident in Gorakhpur

गोरखपुर: फोरलेन पर खड़े ट्रक में बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, 11 घायल

Fri, 23 Oct 2020 06:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Oct 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
one dead and 11 injured in Road accident in Gorakhpur
हादसे में घायल यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के खोराबार इलाके के जंगल चंवरी के पास फोरलेन पर शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे निजी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं व सात बच्चों समेत 11 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन

 
शाहजहांपुर जिले से चली बस में ईंट-भट्ठा मजदूर सवार थे। ये सभी कुशीनगर में मजदूरी करने जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फोरलेन पर दोपहर में जंगल चंवरी स्थित श्रीराम ढाबे के पास एक ट्रक खड़ा था। इस दौरान शाहजहांपुर से कुशीनगर जा रही बस ने पीछे से ट्रक में ठोकर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस में सवार शाहजहांपुर के गढ़ियारंगीन थाने के रपड़िया निवासी हरीपाल (50) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अखिलेश (6), रिंकी देवी (22), रंजीत (6), गढ़ियारंगीन निवासी सबिना देवी (35), कमला देवी (45), आदेश (15), विकेश (8), अर्जित (4), विरेश (10) और बदायूं निवासी शाकिन (16) घायल हो गए। घटना के बाद बस को छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस व ट्रक दोनों को कब्जे में लिया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed