{"_id":"5f9d7d458ebc3e9bea14edf9","slug":"one-corona-patients-dead-and-31-new-positive-got-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में एक डॉक्टर समेत 31 नए मिले संक्रमित, 108 लोगों ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में एक डॉक्टर समेत 31 नए मिले संक्रमित, 108 लोगों ने जीती कोरोना से जंग
Sat, 31 Oct 2020 09:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की स्थिति में लगातार सुधार आने से चिंताजनक आंकड़ों में भी सुधार आया है। शनिवार को 108 लोग कोरोना से जंग जीत गए। वहीं, पादरी बाजार निवासी एक डॉक्टर समेत 31 लोग संक्रमित मिले। जबकि निजी चिकित्सालय में भर्ती 52 वर्षीय एक पुरूष की मौत हुई है। अब तक कुल 307 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार को सबसे अधिक 15 संक्रमित शहरी क्षेत्र में पाए गए। कोतवाली से सर्वाधिक पांच संक्रमित मिले। शाहपुर में चार, कैंट में तीन, राजघाट में दो और रामगढ़ताल में एक संक्रमित पाया गया। गामीण क्षेत्र से 13 संक्रमित पाए गए। इनमें सर्वाधिक 11 संक्रमित चरगावां से, पिपरौली और सरदारनगर से 1-1 संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
तीन अन्य संक्रमित अलग अलग जगहों से मिले। जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 18964 हो गई है। कोरोना से स्वस्थ हो चुके लोगों का आंकड़ा 17919 है और सक्रिम मरीज 738 हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने की। शनिवार को जांच में 735 लोग निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन
अब किसी भी पचास वर्ष से उपर या लक्षण दिखने पर मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि जागरूकता से ही कोरोना से बचा जा सकता है।