{"_id":"5f4f9292f6b69446303da13d","slug":"one-corona-patient-died-and-thirty-corona-positive-got-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमित महिला की हुई मौत, 30 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमित महिला की हुई मौत, 30 नए संक्रमित मिले
Wed, 02 Sep 2020 06:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच।(file)
- फोटो : Amar Ujala
सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना संक्रमण से जूझ रही जोगिया ब्लॉक के एक गांव निवासी महिला की बस्ती जिले के कैली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिले में बुधवार को 30 नए कोविड 19 संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि के बाद इन लोगों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 2293 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1869 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 402 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना संक्रमण से 22 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण से जोगिया ब्लॉक के एक गांव निवासी एक महिला की बस्ती जिले के कैली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सर्वाधिक नौ मरीज डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। भनवापुर गांव में तीन, बसडिलिया और हल्लौर में दो-दो मरीज मिले और भानपुररानी और डुमरियागंज में एक-एक संक्रमित मिले। जोगिया ब्लॉक के जोगिया कोतवाली और जोगिया गांव में दो-दो संक्रमित मिले, कोहिलवा और निपनिया में एक-एक संक्रमित मिले। खेसरहा के सुहई कनपुरवा गांव में सात संक्रमित मिले।
लोटन के विशुनपुर गांव में एक संक्रमित मिला। मिठवल के डडवाररजा गांव में दो और नरही बुजुर्ग गांव में एक संक्रमित मिला। नौगढ़ ब्लॉक के तेतरी बाजार, महिला थाना, जगदीशपुर और परसा शाह आलम गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 30 संक्रमित मिले हैं। सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमण से बस्ती जिले के कैली अस्पताल में जिले के एक महिला की मौत हुई है।