{"_id":"5f5cc96a8ebc3e980f67afdb","slug":"one-corona-patient-died-and-many-positive-got-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में एक कोरोना मरीज की हुई मौत, 83 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में एक कोरोना मरीज की हुई मौत, 83 नए संक्रमित मिले
Sat, 12 Sep 2020 06:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में कोरोना से मौत का ग्राफ भी बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 83 लोग संक्रमित मिले हैं। एक व्यक्ति ने कोरोना से जंग जीता है। अब तक कोरोना के कुल मामले में 4092 हो चुके हैं। जिसमें सक्रिय मामले 3125 हैं। कोरोना से जंग जीतने वालो की संख्या अब 920 हो चुकी है। वहीं अब तक 47 लोग कोरोना से मर चुके हैं।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि 83 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमें धानी 1, घुघली 5, लक्ष्मीपुर 1, महराजगंज 12, मिठौर 1, नौतनवां 10, निचलौल 3, परतावल क्षेत्र के 25 लोग संक्रमित है। जबकि छह अन्य स्थानों के लोग भी संक्रमितो की सूची में शामिल है। अब तक 68 हजार 241 सैंपल की जांच हो चुकी है। 2053 लोग होमआइसोलेशन में हैं। संक्रमितो को बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन