फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one arrested in murder of property dealer of lucknow

लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर की गोरखपुर में हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
one arrested in murder of property dealer of lucknow
लखनऊ। राजधानी के प्रॉपर्टी डीलर रोहित सिंह की सोमवार रात गोरखपुर में गोली मारकर हत्या के मामले में एक आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पत्नी ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी दुर्गाबाड़ी का रहने वाला दिनेश कुमार पासवान उर्फ मुन्ना है। वहीं उसके तीन साथी काजन मिश्रा, शैलेंद्र यादव और प्रदीप सिंह की तलाश की जा रही है। इसके लिए दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि लखनऊ में जमीन लेने के लिए रोहित ने काजन मिश्रा को 5.30 लाख रुपये कर्ज दिया था। वह अपने रुपये वापस मांग रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच सोमवार सुबह विवाद हो गया। देर रात को उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

भाजपा विधायक की हत्या का आरोपी है शैलेंद्र
जिस शैलेंद्र के घर पर दावत के लिए रोहित को बुलाकर हत्या की गई है, वह बलिया में भाजपा विधायक की हत्या का भी आरोपी है। इसके अलावा सिवान में तेजाब कांड के मुख्य आरोपी की हत्या में जेल जा चुका है। गोरखपुर के साहबगंज में 2015 में हुए सात लाख रुपये की लूट का भी शैलेंद्र आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की अंगुली काट दिया था काजन
काजन कितना हिंसक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपने मासूम बच्चे की अंगुली को खुद ही काट दिया था। उसकी छह अंगुली थीं। बताया तो यह भी जा रहा है कि अंगुली काटने की वजह से ही बच्चे की मौत हो गई थी।

विवाद के बाद शैलेंद्र समझौते के लिए बुलाई थी बैठक
रुपये वापस मांगने पर विवाद होने की जानकारी काजन ने अपने दोस्त शैलेंद्र यादव को दी। शैलेंद्र ने विवाद को खत्म करने के लिए समझौता कराने की बात कही। इसके लिए शैलेंद्र ने अपने घर में दावत रखी। वहां रोहित, काजन मिश्रा, शैलेंद्र यादव, दिनेश पासवान और प्रदीप सिंह भी मौजूद थे। खाने पीने का दौर चला। इसके बाद रुपये को लेकर बातचीत श्ुारू हुई। जिसमें विवाद और बढ़ गया। इसी बीच काजन ने रोहित के सीने में असलहा सटाकर फायर कर दिया। गोली मारने के बाद सभी वहां से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने रोहित की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तभी गंगेज रोड से पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।
(इनपुट गोरखपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed