{"_id":"6aac55171c3f030e920189e0","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-were-grabbed-in-the-name-of-selling-land-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1454280-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन बेचने के नाम पर डेढ़ लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन बेचने के नाम पर डेढ़ लाख हड़पे
Fri, 18 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज। जमीन बेचने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। महादेवा निवासी प्रदीप ने तहरीर देकर बताया कि ओझवली निवासी तूफानी से जमीन का सौदा हुआ था। उनको एक लाख रुपये का चेक व 50 हजार रुपये नकद दिए थे। बाद में जमीन दूसरे को बेचने की जानकारी हुई। रकम वापस मांगने पर तूफानी ने इन्कार कर दिया। वहीं बिचौलिया विशाल रजक ने फोन उठाना बंद कर दिया। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी तूफानी व विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन